घाटशिला, फरवरी 23 -- चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत में मतदान की रफ्तार अब सातवें आसमान पर है। सुबह 9 बजे तक जहाँ मतदान का प्रतिशत 14.4% था, वहीं अगले दो घंटों में इसमें दोगुनी बढ़ोत्तरी देखी गई है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11:00 बजे तक चाकुलिया में कुल 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है।चाकुलिया नगर पंचायत के सभी 18 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी है।धूप बढ़ने के साथ ही केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें और लंबी हो गई हैं। संवेदनशील इलाकों के केंद्रों सहित सभी 18 बूथों से अब तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या तकनीकी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।चाकुलिया के मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की भागीदारी देखते ही बन रही है। 11 बजे तक के आंकड़ों में यह साफ झलक रहा है कि ग्...