घाटशिला, दिसम्बर 31 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित बीर शाहिद निर्मल महतो स्टेडियम में तरंगा पुरनापानी क्लब द्वारा आयोजित जेपीटीएल प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का भव्य समापन हुआ। मंगलवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में एएस स्पोर्ट्स ने जय नागा बाबा एकादश को नौ विकेट से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। मैच में टॉस जीतकर एएस स्पोर्ट्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय नागा बाबा एकादश की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 118 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस स्पोर्ट्स की टीम ने जबरदस्त आक्रामकता दिखाई और मात्र सात ओवरों में एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए। विजेता टीम की ओर से कप्तान अनिर्बान राय ने शानदार 64 रनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.