घाटशिला, दिसम्बर 30 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बागडीहा गांव में विगत रात्रि एक हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आया। हाथी ने गांव के किसान भोगन हांसदा के घर के आंगन में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। हाथी ने आंगन में काट कर रखे गए धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया। इससे किसान को हजारों का नुकसान हुआ है। हाथी ने उनके सब्जी के बागान को तहस नहस कर दिया। सब्जी बागान में हाथी ने गन्ना, टमाटर और लौकी की फसल को तहस-नहस कर दिया। किसान भोगन हांसदा ने बताया कि हाथी ने फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे उनको भारी नुकसान हुआ है।‌ विदित हो कि इन दिनों जंगली हाथी धान की फसल को निशाना बना रहे हैं। धान की फसल ना खेत में ना खलिहान में और ना घर में हाथियों से सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक 10 हाथियों का एक झुंड कालापाथर प...