घाटशिला, फरवरी 18 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड के किसान बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती करते हैं। इस वर्ष भी किसानों ने बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती की है। खेतों में धान के पौधों की रोपनी हो चुकी है। धान के पौधे लहलहाने लगे हैं। इसके साथ ही धान के पौधे रोपित खेतों को जंगली हाथी रौंदने लगे हैं। हाथियों से धान की फसल को कैसे बचाएं, इसको क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हो गये हैं।विदित हो कि इन दिनों इस विधानसभा क्षेत्र में कई जंगली हाथी घूम रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं। सर्वाधिक हाथी प्रभावित कई पंचायत हैं, जिनमें किसानों ने बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती की है। शाम होते ही हाथी जंगलों से निकलकर क्षेत्र में उपद्रव मचाने लगते हैं। खेतों में गरमा धान के पौधों को रौंद कर बर्बाद करते हैं। जंगली हाथी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.