घाटशिला, फरवरी 8 -- चाकुलिया: क्षेत्र के ऐतिहासिक हवाई पट्टी से सटे साल के जंगलों में इन दिनों पेड़ों की अवैध कटाई का धंधा जोरों पर है। स्थानीय वन संपदा को नुकसान पहुंचाते हुए लोग बेखौफ होकर बेशकीमती साल के पेड़ों को काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार कटाई के बाद लकड़ी के बोटों और टहनियों को साइकिलों पर लाद कर कैनाल के रास्ते खुलेआम ले जाया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार यह सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है। हवाई पट्टी के पास के इन जंगलों में हो रही निरंतर कटाई से आसपास के गांवों के लोगों में गहरा रोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...