घाटशिला, फरवरी 21 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा सरडीहा पंचायत करेला का हब बना है। पंचायत के विभिन्न गांव में लगभग 500 बीघा खेत में किसानों ने अपने बूते पर करेले की खेती की है। करेला की खेती कर किसान स्वावलंबी बन रहे हैं। इन दिनों करेला की तुड़ाई शुरू हो गई है। 60 रूपये प्रति किलो की दर से किसान करेला बेच रहे हैं। जबकि यहां के बाजारों में 120 रुपए की दर से करेला की बिक्री हो रही है। इस पंचायत में उत्पादित करेला पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के बड़े शहरों के व्यापारी खरीद कर ले जाते हैं। करेला बेचने वाले किसानों को घर में ही रुपए मिल जाते हैं। कुछ दिनों बाद पंचायत में प्रतिदिन 200 से 300 क्विंटल करेले का उत्पादन शुरू हो जाएगा। अन्य राज्यों के व्यापारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाएगा।इस पंचायत में बगैर ...