घाटशिला, मार्च 24 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गौड़पाड़ा के शीतला मंदिर में तीन दिवसीय शीतला पूजा का समापन सोमवार को महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। महाप्रसाद से पूर्व पुजारी मनोज दीक्षित और रंजीत पोलाई ने पुष्पांजलि कराई। पुष्पांजलि देने के लिए महिलाओं के भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर में महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग वितरण किया गया। हजारों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर महाभोग के रूप में खिचड़ी और खीर खाई। इस अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सचिव अशोक बारीक, बिशेश्वर बेरा,बापी पोलाइ, मलय रुहिदास, संजीव बारीक , महावीर सरकार, गौरांग बारीक, निखिल बेरा, तापस पोलाई, सुजीत दोलाई, शिव प्रसाद कर समेत अन्य सदस्य जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.