घाटशिला, मई 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत हरिनिया गांव में गुरुवार को वन विभाग की टीम ने एक घायल लंगूर का रेस्क्यू कर उसका इलाज कराया। वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के सदस्य सुशेन गिरी के घर के पास घायल लंगूर दिखाई दिया था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलने पर वन विभाग के होम गार्ड अर्जुन कुमार बेरा, क्यूआरटी सदस्य भुजुराम सोरेन, आशीष मांडी और गणेश सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने जाल की मदद से लंगूर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसका प्राथमिक इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.