घाटशिला, जनवरी 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के रुपुषकुंडी गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामीण भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गांव में स्थापित पांच सोलर जल मीनार में से चार खराब है। इससे पानी की समस्या हो रही है और ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति भयानक हो सकती है। खराब जल मीनारों की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। गांव के बनिया टोला लैंपस के पास, माझू टोला, बड़ाम थान के पास स्थित, ऊपर टोला केनाल के पास स्थित और सबर टोला के पास स्थित सोलर आधारित जल मीनार पूर्ण रूप से खराब हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया की मरम्मत को लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधियों और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कई बार सूचना दी गई।परन्तु कोई पहल नहीं की गई। कई जल मीनार की स्थिति...