घाटशिला, मई 26 -- चाकुलिया: चाकुलिया के जमुआ पंचायत के केरूकोचा के पास सोमवार से राजाबासा सुतान टांडी शिकार पर्व शुरू हुआ। आज पहले दिन 52 मौजा के ग्रामीणों द्वारा वन देवी - देवताओं की पूजा अर्चना की गई। हरिनिया स्थित मुख्य थान में पुजारी पुतु सबर ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिकारियों का जत्था जंगल में शिकार के लिए प्रवेश कर लिया।शाम को शिकारियों का जत्था राजाबासा सुतान टांडी बुआंगडीह गिपितीज टांडी में एकत्रित होंगे। इस दौरान शिकार अगर किसी प्रकार के वाद-विवाद होते हैं तो बैठक कर समाधान किया जाता है। उसके बाद मनोरंजन के लिए ञिंदा सिंगराई का आयोजन होता है। मंगलवार को संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आज पूजा अर्चना के मौके पर बामनडीह के माझी बाबा राम चंद्र हांसदा,हरिनिया के माझी बाबा फागुनाथ हांसदा, बुआंगडीह के माझी बाबा फातु मांडी,स...