घाटशिला, नवम्बर 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले हाउस ग्रुप के बीच शील्ड तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान विवेकानंद हाउस को शील्ड, द्वितीय स्थान बिरसा हाउस,को शील्ड तृतीय स्थान टैगोर हाऊस,को ट्रॉफी और चतुर्थ स्थान रमण हाउस को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भवेश गोप, प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, गोविन्द गोप, कमलेश सिंह, अविनाश कुमार,राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, अरूण कुमार महतो, सौरभ कुमार महतो,अंजन कुमार भोल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.