घाटशिला, अप्रैल 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार में गुरुवार को मुख्य बाजार सड़क पर चलती एक एक बाइक संख्या डब्ल्यूबी - 34 के -9816 में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार बाइक खड़ी कर उतर गया। बाइक धू- धू कर जलने लगी। इसके कारण सड़क पर अफरा तफरी मच गई। आसपास में लोगों की भीड़ लग गई। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग लगी। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बाइक में लगी आग को बुझाई। तब तक काफी हद तक बाइक जल चुकी थी। यह बाइक पश्चिम बंगाल के केंदुआपाड़ा के रतन पाल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.