घाटशिला, मार्च 16 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के मां तारा धाम में शास्त्री संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन विगत शनिवार को मां शीतला मंदिर परिसर में महाप्रसाद के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। महाप्रसाद में विधायक समीर कुमार मोहंती और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग वितरण किया गया। हजारों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी का भोग ग्रहण किया। महाप्रसाद वितरण में बनारस के अघोर तांत्रिक योगेश बाबा, कमेटी के संरक्षक शंकर चंद्र दास, अध्यक्ष मलय रूहिदास, उपाध्यक्ष अशोक कुमार बारीक, सचिव गंगाधर शर्मा, सह सचिव राणा मल्लिक, कोषाध्यक्ष देवाशीष दास, मुन्ना सिंह, तपु कर, रोहित दास, दिनेश बारीक ने अहम भूमिका निभाई।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.