घाटशिला, जनवरी 3 -- चाकुलिया: मकर संक्रांति को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण मकर संक्रांति की तैयारी में जुट गए हैं। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शनिवार को चाकुलिया की साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाट में कपड़ा समेत अन्य वस्तुओं की दुकानें सजी थीं। ग्रामीणों ने मिट्टी के बर्तन समेत अन्य सामानों की खरीदारी की। हाट में लगी कपड़ों की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी गई। ग्रामीणों ने मिट्टी के बर्तनों की भी जमकर खरीदारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.