घाटशिला, फरवरी 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद से भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू ने तामझाम से नामांकन पत्र दाखिल किया। वे भाजपा समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में साथ पहुंचीं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला महामंत्री सत्या तिवारी, जिला मंत्री गौर पात्र, रोहित सिंह परमार, सुमन कल्याण मंडल, दिनेश सिंह, विश्वनाथ बेहरा, लखन मांडी, जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, जगन्नाथ महतो, साधन मल्लिक, पार्थों सारथी महतो, जगन्नाथ महतो, मनोरंजन महतो समेत अन्य उपस्थित थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने बताया कि चंदना मुर्मू चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.