घाटशिला, जून 30 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित नाना बाबा मंदिर के पास स्थित फूलो - झानो चौक पर हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने संथाल परगना में 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकने वाली फूलो झानो की प्रतिमा का अनावरण किया। उपस्थित अतिथियों ने फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। संबोधित करते हुए प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा कि संथाल परगना में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में सिदो- कान्हो, फूलो झानो, चांद भैरव का बलिदान सदेव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि फूलो झानो ने महिला होकर भी क्रांतिकारियों की अगुवाई की थीं। सिदो - कान्हो के साथ दोनों बहनों ने कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी। लड़ाई की रणनीति बनाने में दोनों बहनों की बड़ी भूमिका रही थी। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.