घाटशिला, फरवरी 16 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत अंतर्गत बनकाटी गांव निवासी अनंत सरदार (65) नामक विक्षिप्त वृद्ध का विगत शनिवार की शाम को धुलाभूरी जंगल में एक आकाशिया पेड़ पर गमछा के फंदे से झूलती लाश बरामद हुई। आशंका है कि वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार को थाना के एसआई कविंद्र पोद्दार पुलिस बल के साथ पहुंचे। लाश को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा गया। जानकारी के मुताबिक अनंत सरदार मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। शनिवार सुबह में वे घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.