घाटशिला, जनवरी 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया के कमारीगोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब किसी शरारती तत्व ने पास की झाड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होने लगीं और पेट्रोल पंप के बेहद करीब पहुंच गईं।गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन इसकी सूचना बहरागोड़ा दमकल विभाग और चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई उमा कांत खलखो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कुछ ही देर में बहरागोड़ा से दमकल की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंच गई।आग बुझाने के लिए पुलिस बल, दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत और घंटों के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। समय रहते कार्रवाई होने ...