घाटशिला, जून 10 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित वन विभाग कार्यालय के पास सड़क के किनारे मजदूरों के लिए बनाए गए शेड में मंगलवार को नागानल कॉलोनी निवासी बीमार मनोज भारती को पुलिस ने इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मनोज भारती शेड में बेहोशी की हालत में गिरा हुआ था। नया बाजार निवासी रवि तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना पाकर पुलिस के एएसआई किशुन तिरु पहुंचे। 108 एम्बुलेंस भी पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस कर्मियों की मदद से मनोज को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.