घाटशिला, मार्च 10 -- चाकुलिया: गर्मी शुरू होते ही चाकुलिया के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की दोपहर को प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के पुरनापानी गांव के पास काजू और पोटाश के जंगलों में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी थी। इस आग से फूलों से लदे काजू के दर्जनों पेड़ झुलस गए। पोटाश के अनेक पेड़ भी जल गये। जंगल में पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों और फैली झाड़ियों के कारण यह आग पूरे जंगल में तेजी से फैल गई। आग बुझाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक फूलों से लदे काजू के अनेक पेड़ झुलस गए हैं। इसके कारण पेड़ों पर अब काजू के फल काफी कम आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...