घाटशिला, जुलाई 2 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा और पहाड़ों से सटे दुबराजपुर गांव में धान की रोपनी शुरू हो गई है। बुधवार को इस गांव के बड़ाघाट टोला में रिमझिम बारिश के बीच महिलाएं खेतों में धान की रोपनी करने में व्यस्त दिखीं। पहाड़ों से सटे इस इलाके में खेत पानी से भरे हैं। क्षेत्र के किसानों ने समय पर धान के बीज अपने खेतों में डाल दिया था। बारिश होने से धान के बिचड़े तैयार हो गए थे। धान की रोपनी के लिए खेतों में पर्याप्त पानी भर गया था। पूर्व वार्ड सदस्या बासंती हांसदा ने कहा कि यहां कई दिन पूर्व से ही धान की रोपनी शुरू हो गई है। कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा के बाद धान की रोपनी में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस इलाके में धान की रोपनी पहले ही शुरू हो जाती है। क्योंकि बारिश होने पर पहाड़ों और जंगलों से...