घाटशिला, जून 30 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित नीमडीहा गांव में सोमवार को हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण हूल दिवस मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे। हूल दिवस के अवसर पर ग्रामीण परंपरागत रूप में सज धज कर शहीद रंटु मुर्मू चौक पहुंचे। वहां पर पुजारी रघु नाथ मुर्मू ने पूजा अर्चना की। उसके बाद ग्रामीणों ने शहीद रंटु मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात नीमडीहा फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों ने पूजा अर्चना की। पूजा के पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने मांदर और धमसे की थाप पर नृत्य किया। मौके पर वार्ड मेंबर दुर्गा मुर्मू,माताल हांसदा, ठाकुर दास मुर्मू, गोपाल मुर्मू, सनातन मुर्मू, रुपाई मुर्मू, बीर सिंह मुर्मू, चरण मुर्मू, जयकरण मुर्मू समेत अनेक पुरुष और महि...