घाटशिला, अक्टूबर 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत नीमडीहा गांव के सिद्धो - कान्हो शिकारिया गांवता मैदान में रविवार को सिद्धो - कान्हो शिकारिया गांवता क्लब के तत्वावधान में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बंगाल और ओडिशा राज्य से सैकड़ों पुरुषों ने भाग लिया। कमेटी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर सभी विजयी प्रतिभागीयों को पुरस्कृत किया गया। गांव के ग्राम प्रधान सुनील मुर्मू और दुर्गा मुर्मू द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीमडीहा गांव के ही सुदेश मुर्मू को 20 हजार रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नीमडीहा गांव के सुकलाल हांसदा को 15 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के करीब 1000 पुरुषों ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम...