घाटशिला, मार्च 13 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत पक्का घाट तालाब का सौंदर्यीकरण वर्ष 2022 में नगर पंचायत के तहत लगभग 60 लाख की लागत से हुआ था। तालाब में नाव परिचालन के लिए दो नौका भी मंगाई गई थीं। नौका परिचालन तो आज तक शुरू नहीं हुआ। अलबत्ता, एक नाव 2023 के जनवरी माह में तालाब में डूब गई थी। दो साल तक ना तालाब में डूबी रही। वहीं एक नाव नगर पंचायत कार्यालय के पास रख दी गयी थी। इधर, तालाब में दो साल से डूबी नाव गुरुवार की सुबह अचानक पानी के ऊपर तैरने लगी। इसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारी पहुंचे और नाव को तालाब से निकाल कर बाहर लाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.