घाटशिला, मार्च 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया - रेंगरपहाड़ी सड़क पर मंगलवार को दो बाइकों में टक्कर हो गयी। इस घटना मे दो बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये। इस दौरान स्थानीय लोगों निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉ सुषमा किरण नाग ने एक घायल को बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य का इलाज किया। जानकारी के मुताबिक नया बाजार निवासी सुरेश बड़ाइक अपनी बाइक पर सवार होकर रेंगरपहाड़ी गांव जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से कालापाथर का चेतन गोप और मेथरा गोप एक बाइक पर सवार होकर तीलाबनी गांव से आ रहे थे। तभी रास्ते में टरनिंग के पास दोनों बाइक की भीडंत हो गयी। घटना से चेतन के सिर पर चोट आई है। वहीं मेथरा के चेहरे और सुरेश के पैर तथा कंधे पर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...