घाटशिला, अगस्त 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित दिशोम जाहेर थान में मंगलवार को आसेका झारखंड, दिशोम जाहेर थान कमेटी, अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ झारखंड शाखा, बाबा तिलका मांझी धरम थान और होलोंग गाढ़ा घारोंज के संयुक्त तत्वावधान में राज्यसभा सांसद सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभी ने नम आंखों से गुरुजी को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रख पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। मौके पर आसेका झारखंड के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मांडी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सारेन गरीबों, शोषितों और किसानों के मसीहा थे। उनके आंदोलन से ही अलग झारखंड राज्य बना। आदिवासियों के उत्थान में गुरुजी के योगदान हमेशा याद किए जाएंग...