घाटशिला, मई 20 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम ( जोड़ाम) में श्री मां मंगल चंडी की पूजा विधि विधान के साथ मंगलवार से शुरू हुई है। पूजा अर्चना के लिए आसपास के गांवों के पुरुष और महिला श्रद्धालु आ रहे हैं। इस पूजा का समापन महीना के अंतिम मंगलवार होगा। पूजा के मौके पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, चंचला देवी, मालती देवी, अलका देवी, हेमंती देवी, प्रभाती देवी,डोली देवी,छाया देवी एवं रेखा देवी समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.