घाटशिला, सितम्बर 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के तुलसीबनी शिवराम आश्रम में इस वर्ष दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष कमेटी दुर्गा पूजा का 51 वां वर्ष मनाएगी। दुर्गा पूजा के दौरान कन्या पूजन समेत विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी गठित कर ली गयी है। पूजा कमेटी में अध्यक्ष ठाकुर दास दियासी, सचिव विजय सोरेन और कोषाध्यक्ष प्रणब बेरा को बनाया गया। ज्ञात होगी आश्रम परिसर में मां दुर्गा का भव्य मंदिर है। मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण शुरू हो गया है। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 1975 में शिवराम बाबा और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस पहाड़ी पर पहली बार दुर्गा पूजा आयोजित की गई थी। तब से लगातार यहां म...