घाटशिला, जुलाई 8 -- चाकुलिया: चाकुलिया के चालुनिया पंचायत में तुलसीबनी शिवराम आश्रम में आगामी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी आश्रम की सेवा समिति के आनंद ब्रह्मचारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि इस मौके पर गुरु के चरण पादुका की पूजा होगी। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन और गीता पाठ आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि अंत में नर - नारायण सेवा होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों के अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.