घाटशिला, अगस्त 4 -- चाकुलिया: राज्य सभा सांसद सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को चाकुलिया स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने गुरूजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रखंड के प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया शिवचरण हांसदा, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया साहेब राम मांडी, विशाल बारिक, मुखिया जादू नाथ हेम्ब्रम ,मुखिया फुलमनी मांडी, मंजु टुडू, राम बास्के, भृति सुंदर महतो, निर्मल महतो, मनोज महतो, मनोज गोप, संजय गोप, बबलु हेंब्रम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.