घाटशिला, मार्च 5 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के खाड़बांदा में तीन माह से सोलर जल मीनार खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सोलर जल मीनार की मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों को एक व्यक्ति के निजी बोरिंग से पेयजल लेना पड़ रहा है। इस गांव में करीब 22 परिवार निवास करते हैं। जिस चापाकल से जल मीनार में संयोजन दिया गया है, का पानी पीने योग्य नहीं है। पानी भी काफी कम मात्रा में निकलता है। एकमात्र कुआं का जल स्तर भी काफी घट गया है। करीब 90 फुट नीचे पानी है। इस स्थिति में ग्रामीणों को नहाने के लिए तालाब जाना पड़ता है। गांव के सुभाष गोप, पूर्ण चंद गोप, विभाष गोप, साधन गोप आदि ने बताया कि सोलर जल मीनार खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। गर्मी में कुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.