घाटशिला, फरवरी 5 -- ब चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत क्षेत्र में गरमा धान की खेती जोरों पर है। परंतु कई किसानों को डोभका से खेत में पानी पहुंचाते सहज ही देखा जा सकता है। नाला से ऊंचाई पर स्थित खेत में किसान डोभका से पानी पहुंचा कर धान की रोपनी कर रहे हैं। टीन में रस्सी बांधकर किसान इसका प्रयोग डोभका के रूप में करते हैं। छोटे-मोटे किसान जिनके पास सिंचाई करने के लिए मोटर पंप नहीं हैं, वे डोभका का प्रयोग करते हैं। डोभका से खेत में पानी डाल रहे किसान दिलीप नायक ने बताया कि वे इसी तरह खेत में पानी पहुंचा कर गरमा धान की रोपनी की है और रोपित धान के पौधों की सिंचाई कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...