घाटशिला, जनवरी 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित आनंदमार्ग विद्यालय चाकुलिया में चल रहे तीन दिवसीय सेमिनार के उपलक्ष्य पर रविवार को एक शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में विद्यार्थी, अभिभावक, भारत के विभिन्न राज्यों से आए हुए संन्यासी, संन्यासिनियों और आनंद मार्गियों ने वीएसएस , प्राउट , एक मानव समाज, हरि परी मंडल ग्रुप , सेवा दल,प्रभात संगीत तथा क्षेत्रीय संगीत पर नृत्य परिवेशन किया। यह शोभा यात्रा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में आनंद मार्ग विद्यालय से पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक तक गई। वहां से वापस विद्यालय आकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में स्कूल के शिक्षक अजीत कुमार महतो,सुमन साव, नवीन कुमार महतो, सुषेण मंडल, प्रभात महतो,एकादशी पात्र, विष्णु महतो, प्रश्नजीत महतो, ईश्वर नायक, डोमन महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.