घाटशिला, नवम्बर 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया में शनिवार को आदिम मुंडा महाल विकास समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के मौके पर गाजे बाजे के साथ यात्रा निकाली। समाज के पुरुष और महिलाएं वार्ड नंबर एक में गोविंदपुर देशुआ जाहेर गाड़ पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने गाजे- बाजे के साथ पदयात्रा निकाली। पद यात्रा में सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल थे। पदयात्रा मुख्य सड़क से कमारीगोड़ा होते हुए बिरसा मुंडा चौक पहुंची और लोगों ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां से मुख्य बाजार पथ होते हुए पदयात्रा प्रखंड कार्यालय पहुंची और प्रखंड कार्यालय में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुखिया मोहन सोरेन,चुना...