घाटशिला, जुलाई 12 -- चाकुलिया: झारखंड सरकार द्वारा आयोजित आकांक्षा (मेडिकल) की फाइनल परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधाशोली (चाकुलिया) के छात्र रघुनाथ मुर्मू का चयन हो गया है। शनिवार को विद्यालय में रघुनाथ मुर्मू को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डायरी कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया। सभी शिक्षकों ने रघुनाथ मुर्मू के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, संदीप बेरा, अरूण कुमार महतो, राजीव कुमार मल्लिक, बासंती मुर्मू आदि उपस्थित रहे। शिक्षक गोविन्द गोप ने रघुनाथ मुर्मू को धन्यवाद देकर समारोह का समापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.