घाटशिला, मई 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया में अपनी जान को जोखिम में डालकर युवा जंगली हाथियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। युवा और बच्चे हाथियों पर पत्थर फेंक रहे हैं और हाथी उन्हें मारने के लिए खदेड़ रहे हैं। यहां के हवाई पट्टी क्षेत्र में अक्सर युवाओं को हाथियों पर पत्थर फेंकते देखा जा सकता है। हालांकि वन विभाग हाथियों से सावधान रहने और छेड़छाड़ नहीं करने की अपील कर रहा है। परंतु युवा इसके उलट काम कर रहे हैं। हाथियों को खिलौना समझ कर खेल कर रहे हैं। ऐसे में हाथी उग्र होकर उन्हें मारने के लिए खदेड़ते हैं। विगत 26 मई को हवाई पट्टी क्षेत्र में नहर के किनारे एक विशालकाय दंतेल हाथी पर युवाओं को पत्थर फेंकते देखा गया। हाथियों का वीडियो बनाने के लिए भी युवा हाथियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। हाथियों से खिलवाड़ करने के इस खेल में हाथी उग्र होकर कभी भी किसी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.