घाटशिला, जून 22 -- चाकुलिया: चाकुलिया - केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा साल जंगल के पास रविवार की सुबह सुनसुनिया गांव निवासी बीर सिंह हेंब्रम (25) नामक बाइक चालक का ब्रेक फेल हो गया। इससे कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत सड़क किनारे वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में जा गिरा। बड़ामारा गांव निवासी देव नारायण हांसदा ने ग्रामीणों की मदद से घायल को ट्रेंच से निकाला और टेंपो से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाइक चालक बीर सिंह हेंब्रम ने बताया कि वह अपने घर से केरूकोचा जा रहा था। जाने के दौरान बाइक का ब्रेक फेल हो गया। इससे वह सड़क किनारे वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी छाती और हाथ में गहरी चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...