घाटशिला, मई 25 -- चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजन की तलाश में हाथी भटक रहे हैं। प्रखंड के जमुआ पंचायत के हरिनिया के पास स्थित एसएफसी गोदाम के पास अनाज खाने के लिए जंगली हाथियों ने डेरा डाल रखा है। पिछले कई दिनों में एक विशालकाय हाथी ने अनाज खाने के लिए गोदाम के शटर को कई बार तोड़ कर अनाज खाया और बर्बाद किया। खदेड़े जाने के बावजूद हाथी फिर से गोदाम के पास के पहुंचते हैं। गोदाम के आसपास जंगल हैं। खदेड़ने से हाथी जंगल में चले जाते हैं और थोड़ी देर बाद फिर से गोदाम के पास आ जाते हैं। यह गोदाम चाकुलिया के व्यवसायी गणेश प्रसाद रुंगटा का है। उन्होंने अपने गोदाम को अनाज रखने के लिए एसएफसी को किराए पर दिया है। गणेश प्रसाद रूंगटा ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान जंगली हाथियों ने गोदाम के शटरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.