रुडकी, जनवरी 25 -- रुड़की के चाउमंडी क्षेत्र स्थित पतंजलि चिकित्सालय में रविवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पतंजलि योगपीठ वेलनेस सेंटर में चिकित्सक डॉ. अनुष्का गोयल, डॉ. अनुज कुमार और डॉ. गिरीश वर्मा ने शिविर में अनेक मरीजों की निःशुल्क जांच की। इस दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी बिना शुल्क किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयों और उपचार की जानकारी दी। शिविर में मधुमेह, बीपी, गठिया, श्वास रोग, हृदय दुर्बलता, माइग्रेन सहित अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार ...