चाईबासा, फरवरी 2 -- चाईबासा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सेरंगसिया पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ,उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को , अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं । ताकि अपने पैरों पर खड़ा हो सकें। शिक्षा के अभाव में हमारे बौद्धिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर होने से लोग हमें दिग्भ्रमित करते हैं , कमजोर करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों जज , वकील , आइएएस और आईपीएस बनाने को कहा । मुख्यमंत्री सोमवार को टोटों प्रखंड के सेरेंगसिया में शहीद दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...