पाकुड़, अक्टूबर 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम को शहर के बिरसा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि 27 अक्टूबर को चाईबासा के तांबो चौक के पास शहर में नो एंट्री की मांग करने वालों पर हेमंत सरकार के इशारों पर प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज एंव आंसू गैस के गोले छोड़ने के दमनकारी रवैया किया है। इसके विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि विगत छह वर्षों से इस राज्य में जन विरोधी आदिवासी मूलवासी विरोधी हेमंत सोरेन की सरकार चल रही है। जो लगातार बर्बर, हिंसक और अराजक हो गई है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखने का अधिकार जनता के पास है। पर हेमंत सोरेन की सरकार बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.