चाईबासा, दिसम्बर 28 -- चाईबासा में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा और राष्ट्रगान का सस्वर पाठ किया तथा नफरत , अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य , साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ने का कांग्रेसजनों ने सपथ लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आम आदमी के हितों की सुरक्षा के लिए की गई और तत्कालीन ब्रिटिश राज के खिलाफ कांग्रेस ने लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया और आजादी की लड़ाई लड़ी देश की आजादी के बाद कांग्रेस सत्तासीन हुई और पंडित जवाहर लाल नेहरु के नेतृत्व में देश के विकास के लिए बहुआयामी योजनाएं शुरु की गई। स्थापना के बाद से कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। क...