चाईबासा, फरवरी 8 -- चाईबासा। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे नितिन प्रकाश का घंटा घर के पास स्थित लोकभवन चुनाव कार्यालय खुला। चुनाव कार्यालय का उदघाटन झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा , वयोवृद्ध भाजपा नेता विजय अग्रवाल ,डॉ सौम्य सेन गुप्ता, अधिवक्ता अमरेश साव, इरशाद मास्टर, उमाशंकर जयसवाल, मोनिका बोयपाई, चाईबासा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पश्चिमी सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष निरंजन गोयल, मो बारीक, मारवाड़ी महिला मंच की निशा केडिया, राजकिशोर साहू आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । इस अवसर पर प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने कहा कि वह यह चुनाव सिर्फ अध्यक्ष बनने के लिए नहीं लड़ रहे है , बल्कि वह इस ऐतिहासिक शहर को सजाना संवारना चाहते हैं । एक स्वच्छ चाईबासा के निर्माण के उद्देश्य को ले कर यह चुनाव लड़ रहे हैं । उन्ह...