चाईबासा, जुलाई 2 -- चाईबासा। हुल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से असफल कोशिश की गई। भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा किए गए साज़िश के विरोध में 3 जुलाई को संध्या के 5 बजे चाईबासा पोस्ट ऑफिस चौक में भाजपा का पुतला दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी झामुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी झामुमो के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी है। श्री लागुरी ने कहा कि यह न सिर्फ झारखण्ड के शहीदों का अपमान है वरण झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। भाजपा अपनी साम्रदायिक राजनीति को झारखंड की धरती से दूर रखें। भाजपा की साजिशों को जनता ने नकारा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम झामुमो केन्द्रीय समिति द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम में झामुमो सभी वर्ग संगठन समे...