चाईबासा, सितम्बर 21 -- चाईबासा में मुफस्सिल अंतर्गत उलीहातु गांव में 45 वर्षीय विष्णु भौंज को पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति के द्वारा हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव में मनसा पूजा का विसर्जन जुलूस शाम को निकाला हुआ था। इस दौरान जुलूस में गांव के सभी लोग शामिल थे। गाड़ी हटाने को लेकर मृतक विष्णु भौंज और सचिन बिरूली के बीच विवाद हो गया था। दोनों को समझा बुझाकर कर शांत किया गया। सभी विसर्जन जुलूस आगे चले गए। सचिन बिरूली ने विष्णु भौंज को बहला फुसलाकर अपने पीने के लिए ले गया। गांव के आगे रानी तालाब के पास ले जाकर मारपीट किया और एक बड़ा पत्थर से कुचल से कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे ग्रामीणों ने घटना स्थल से उठाकर देर रात में सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। शन...