रांची, जनवरी 10 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झुंड से बिछड़कर बीते एक सप्ताह में 19 लोगों की जान लेने वाले आक्रामक हाथी को काबू में करने के लिए वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। हाथी फिलहाल झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में विचरण कर रहा है और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस गंभीर मामले को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पारितोष उपाध्याय से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और हाथी को शीघ्र नियंत्रित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शनिवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने चाईबासा का भ्रमण कर हाथियों से हुई क्षति और अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। पीसीसीएफ संजीव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, आक्रामक हाथी इस समय झारखंड-ओडिशा सीमा के निकट है। उसे नि...