चाईबासा, फरवरी 8 -- चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों को शनिवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। चाईबासा नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के 9 और वार्ड पार्षद पद के 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। नप के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आवंटित चुनाव चिह्न -अनूप कुमार सुल्तानिया - एयर कंडीशनर - देवीशंकर दत्ता - छड़ी - नितिन प्रकाश - चूड़ियां - नितेश कुमार दोदराजका - बैटरी टॉर्च - फैयाज खान - बेंच -रमेश खिरवाल - बिस्कुट -राधामोहन बनर्जी - बक्सा - मो सलीम - ईंटें - सुनील प्रसाद साव - बाल्टी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...