चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाईबासा पी डब्ल्यूआईं के अधीन तालाबुरु सेक्शन किलोमीटर 337/6-8 में गुरुवार सुबह 6:00 बजे 8 हाथियों का झुंड अप रेल लाइन किलोमीटर संख्या 336/0 के तरफ जा रहा था जिसे देखकर ट्रैक मेंटेनर जो की नाइट कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग कर रहे हैं एवं की मैन भयभीत हो गए। वे अपनी सुरक्षा को लेकर काफी भयभीत दिखे। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड कल देर रात से ही इस इलाके में विचरण कर रहा था । आज सुबह उन्हें तालाबुरु के पास पटरी के पास विचरण करते हुए रेलवे कर्मचारियों ने देखा और इसकी जानकारी अपने ऊपरयुक्त अधिकारयों को दिया। हाथियों का झुंड रेल पटरी के पास विचरण करने की घटना के बाद चाईबासा डांगोवापोसी रेल खंड में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं रेलवे अधिकारी वन विभाग के अधिकारियों के साथ हाथ...