चाईबासा, अगस्त 28 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी सत्र 2025-27 के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के अंतिम दिन 28 अगस्त को सिर्फ कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए एक नामांकन का परचा बिका। निशा केडिया ने नामांकन का परचा खरीदा। वह पिछली कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य थीं। इस तरह कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए 11 पर्चे बिके। बाकी सभी पदों के लिए अंतिम दिन तक पद के अनुरूप ही परचा बिका। अध्यक्ष के एक पद के लिए संजय चौबे, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री,सचिव के एक पद के लिए नीरज संदवार (वर्तमान सचिव), संयुक्त सचिव के दो पद के लिए विवेक कुमार सिन्हा एवं गोविंदा खैतान तथा कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए मुकेश पोद्दार ने नामांकन का परचा खरीदा है। कार्यकारिणी सदस्य के 10 पद के लिए अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.