रांची, जुलाई 16 -- रांची। चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज के 8 छात्रों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से नौकरी का प्रस्ताव मिला है। 6 छात्र कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से पासआउट हैं, जबकि दो छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच से हैं। सभी छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव पत्र प्राप्त हो गया है। प्रस्तावित वेतन सीटीसी 3.45 लाख प्रति वर्ष है। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो डी राहा ने बताया कि पहले चरण में टीसीएस द्वारा 5 छात्रों का चयन किया गया था। 2025 पासआउट बैच से अब तक 161 जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.